राजस्थान में फरवरी से शुरू होगी 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया, विभिन्न विषय के टीचर्स का होगा चयन

By: Ankur Thu, 20 Jan 2022 3:04:06

राजस्थान में फरवरी से शुरू होगी 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया, विभिन्न विषय के टीचर्स का होगा चयन

RPSC राजस्थान में 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की जल्द भर्ती करने जा रही हैं जिसकी प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो जाएगी। नियुक्तियों के लिए योग्यता व भर्ती नियमों के लिए चर्चा चल रही है। इस भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के टीचर्स का चयन होगा। नए सत्र में शिक्षा विभाग को 50 हजार से ज्यादा नए टीचर्स मिल सकते हैं। इसमें टीचर्स के तीस हजार पदों पर REET- 21 के माध्यम से भर्ती हो रही है। इसके अलावा 10 हजार कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, दस हजार ग्रेड सेकंड, डेढ़ हजार पदों पर अन्य टीचर्स की भर्ती होगी।

उम्मीद की जा रही है कि सभी पदों के लिए अलग-अलग भर्ती विज्ञापन अगले महीने से निकलने शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम स्वयं इस भर्ती प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य के महात्मा गांधी स्कूल के साथ ही सामान्य स्कूल में भी इनकी नियुक्ति होगी। दरअसल, विभाग का प्रयास है कि राज्य के किसी भी महात्मा गांधी स्कूल में कोई पद रिक्त नहीं रहे।

पीटीआई ग्रेड सेकंड के 461 और पीटीआई ग्रेड थर्ड के 420 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास चल रहा है। साथ ही लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के 461 और लाइब्रेरियन के भी 460 पदों पर भर्ती होगी। इन सभी के लिए निदेशालय ने नियम तैयार कर लिए हैं और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ। बी।डी। कल्ला ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को सेकंड ग्रेड, पीटीआई, लैब असिस्टेंट के साथ लाइब्रेरियन की भर्ती के लिए तैयारी निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा : पेटीएम के जरिए की गई ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 72 हजार रूपये

# हिसार : ठगी के लिए बनाया बैंक का फर्जी कस्टमेयर नंबर, फर्जी ऐप तैयार कर खाते से ठगे 1.05 लाख रूपये

# सर्दियों का सुपर फ़ूड है संतरा, इम्यूनिटी बढ़ाए, वजन घटाए, सेवन के कई फायदे

# अजमेर : बढते कोविड संक्रमण के चलते बंद की गई कैदियों की परिजन से फेस टू फेस मुलाकात, वीडियो कॉल के लिए मिलेंगे 5 मिनट

# RTE के तहत देख सकेंगे AEN एग्जाम-2018 मेन एग्जाम की आंसर बुक, 1 फरवरी से होगा आवेदन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com